फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू ईसी कोर्ट सदस्य चुनावी उम्मीदवारों के नाम हुए फाइनल

विवि में ईसी और कोर्ट सदस्य चुनाव के लिए जंग तेज

Fri, 05 Jul 2019 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू ईसी कोर्ट सदस्य चुनावी उम्मीदवारों के नाम हुए फाइनल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और विवि कोर्ट सदस्य के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासत गरमाई गई है। इसमें गैर शिक्षक कर्मचारी अपना सदस्य चुनते हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापस लेते ही साफ हो गया है कि ईसी सदस्य के लिए जहां मुकाबला तिकोना होगा वहीं कोर्ट सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है।
उम्मीदवारों ने विवि परिसर में वोट के लिए कर्मचारियों से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। कर्मचारियों को लुभावने के लिए उम्मीदवार उनकी हर मांग पूरा करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। चुनाव नौ जुलाई को होंगे। चुनाव के तय शेडयूल के मुताबिक शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। चुनाव कमेटी ने मैदान में बचे उम्मीदवारों की फाइनल सूची भी जारी कर दी है। इसमें ईसी सदस्य के लिए तीन और कोर्ट सदस्य की सीट के लिए दो उम्मीदवारों में मुकाबला है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों की सूची में ईसी सदस्य के लिए संयुक्त मंच (कांग्रेस-माकपा समर्थित) से गीता राम और भाजपा समर्थित प्रेमराज चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा काबुल सिंह बतौर आजाद मैदान में हैं। विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य के लिए कांग्रेसी-माकपा समर्थित साझा मंच की ओर से उतारे ललित कुमार और भाजपा समर्थित लेहणु राम के बीच टक्कर होगी। विवि के कुलसचिव घनश्याम चंद ने दोपहर बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। ईसी सदस्य चुनाव के लिए तिकोना और कोर्ट सदस्य के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर होगी। नौ जुलाई को होने वाले चुनाव में तय शेडयूल के मुताबिक सुबह ग्यारह से चार बजे तक 801 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कुलमिलाकर विवि में चुनाव को लेकर माहौल फिर रौनक भरा हो गया है। उम्मीदवार हर शाखा में जाकर कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव में लीड हासिल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed