फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सड़कों पर जारी है अवैध पार्किंग, सिर्फ जगह बदली हालात नहीं

शहर में अवैध पार्किंग जारी, सख्ती के बाद जगह बदली, हालात नहीं

Fri, 05 Jul 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर जारी है अवैध पार्किंग, सिर्फ जगह बदली हालात नहीं
फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग अभी भी जारी है। पुलिस की सख्ती के बाद वह सड़कें तो खाली दिख रही हैं जहां चालान कट रहे हैं लेकिन वार्डों में हालात और बिगड़ गए हैं।
पुलिस की सख्ती के बाद कई लोगों ने अपने घर से दूर दूसरे वार्डों में जाकर गाड़ियां खड़ी कर दी हैं। इससे इन वार्डों में हालत और खराब हो गई है। कई जगह तो एंबुलेंस रोड ही बंद हो गए हैं। स्कूली वाहन जाम में फंस रहे हैं। स्कूल बस हादसे के बाद पुलिस ने खलीनी सड़क से सारी गाड़ियां हटा दी हैं। एनएच, बीसीएस और कंगनाधार में भी अवैध पार्किंग के चालान कट रहे हैं। लेकिन इन इलाकों में अब तक जो सैकड़ों वाहन सड़क पर पार्क हो रहे थे, वे अब विकासनगर, न्यू शिमला, कनलोग समेत आसपास के वार्डों के लिंक रोड पर पहुंच गए हैं। जाखू, बैनमोर, छोटा शिमला और निचले ग्रामीण इलाकों में अचानक बाहर की गाड़ियां पार्क होने लगी हैं। इन इलाकों में अभी पुलिस की सख्ती का असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

खलीनी में बस हादसे के दिन जो गाड़ियां तोड़ी गईं थीं, वह भी अब रिपेयर होकर वापस आ गई हैं। पार्षद पूरनमल ने कहा कि वाहन मालिक उनसे पूछ रहे हैं कि गाड़ियां अब कहां पार्क करें। कहा कि नगर निगम जल्द येलो लाइन लगाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकासनगर वार्ड में भी हालात खराब
विकासनगर के पास एनएच पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कई गाड़ियों के चालान काटे। इसका असर यह हुआ कि दर्जनों गाड़ियां वार्ड के अंदर पहुंच गईं। स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि अब सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क हो रहे हैं। एनएच की गाड़ियां वार्ड में आ गई हैं। इससे एंबुलेंस और स्कूली वाहन जाम में फंस रहे हैं। कई लोगों ने अपने भवनों में बंद पड़ी पार्किंग को खोल दिया है। वहीं जिन सड़कों पर येलो लाइन लगी है, वहां से लोग गाड़ियां बाहर निकालने से बच रहे हैं। लोगों को डर सता रहा है कि यदि एक बार गाड़ी येलो लाइन से बाहर निकली तो दूसरे लोग वहां गाड़ी पार्क कर देंगे।


शहर की पार्किंग फुल, लेकिन टूटीकंडी की खाली
पुलिस की सख्ती के बाद लोगों ने शहर की पार्किंग का रुख किया है। टूरिस्ट सीजन घटने के बावजूद लिफ्ट, छोटा शिमला और संजौली पार्किंग में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लिफ्ट पार्किंग शुक्रवार को फुल रही। हालांकि, एक हजार वाहनों की क्षमता वाली टूटीकंडी पार्किंग में शुक्रवार को महज 31 गाड़ियां खड़ी रहीं। साथ लगती सड़कों पर दर्जनों गाड़ियां अवैध रूप से पार्क थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed