फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिल्सक्वीन में बरसी राहत की फुहारें

हिल्सक्वीन में बरसी राहत की फुहारें

Wed, 12 Jun 2019 11:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
हिल्सक्वीन में बरसी राहत की फुहारें
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में मंगलवार को राहत की फुहारें बरसीं। सुबह के समय शहर में चटक धूप खिली लेकिन दोपहर तक बादल घिर आए। दो बजे तक आसमान में बादल घिर आए और गर्जना शुरू हो गई। शाम करीब पांच बजे के आसपास शहर में बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट से शहर के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बाहरी राज्यों से आए सैलानियों ने भी देर शाम रिज मैदान और मालरोड पर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। पिछले तीन दिनों से चटक धूप खिलने से यहां लोग काफी गरमी महसूस कर रहे थे। सैलानी भी दिन में तेज धूप खिलने से परेशान नजर आने लगे थे। आलम यह था कि दिन के वक्त लोग रिज और मालरोड पर टहलने से कतराने लगे थे। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद घिरे बादल और शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश ने शहर के मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम में पिछले तीन दिनों के मुकाबले थोड़ा ठंड का एहसास हो रहा है। सैलानी भी अचानक बदले मौसम से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed