{"_id":"5ceacd01bdec22078e0ac2f7","slug":"1558891827635-shimla-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सबसे बड़े सुलह हलके में कांग्रेस को एक बूथ पर भी लीड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सबसे बड़े सुलह हलके में कांग्रेस को एक बूथ पर भी लीड नहीं
Mon, 27 May 2019 10:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सबसे बड़े विस क्षेत्र सुलह में कांग्रेस एक भी बूथ पर लीड नहीं ले पाई है। 130 बूथों के हलके में 35 मतों पर कांग्रेस सौ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। कांग्रेस को खतीण मेें मात्र 24 ही मत ही मिले। जबकि सुलह के पूर्व विधायक जगगीवन पाल अपने ही घर खैरा के बूथों में हार गए, तो स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने अपने बूथ ननाओं में अच्छी लीड दिलाई है।
विज्ञापन
पूर्व सीपीएस एवं विधायक जगजीवन पाल के खैरा बूथ एक में 230 भाजपा और 124 कांग्रेस, बूथ दो पर 259 भाजपा और 187 मत कांग्रेस को मिले हैं। भाजपा ने इन दोनों बूथों पर लीड ली है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री के अपने बूथ ननाओं में भाजपा प्रत्याशी को 466 मत हासिल किए हैं तो कांग्रेस को यहां मात्र 63 ही मत पड़े है।
विज्ञापन
जबकि सुलह विस के 34 बूथों पर कांग्रेस सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इनमें से सेदूं में कांग्रेस को 32, अपर चूला में 25, वैरघट्टा में 94, समाना में 34, मालग में 85, कलूणा में 96, राख में 49, ननाओं में 63, मरहूं में 71, भाडल में 72, ओडर में 43, सिहोल में 89, चाहड़ खोला में 94, वरैंखड में 70, दृड़ में 44, कौना में 32, मूंडी में 61, ग़ढ़ जमूला में 30, गढ़ बसदी में 97, तैलनू में 44, स्पडुल में 85, सालन में 47, भ्रांता-1 में 77 व दो में 93, घराणा में 95, बडवार में 58, भिल्ला में 66, लाहड़ा ठाकरां में 58, गगल में 92, थलेड़ में 51, खड़ौ में 92 व रंझू में कांग्रेस को केवल 92 व खतीण में 24 मत मिले है। कांग्रेस को खतीण को सबसे कम मत 24 तो भाजपा को सबसे अधिक लीड डरोह में 511 वोटों की मिली है। यहां पर भाजपा 664 तो कांग्रेस को 153 वोट मिले। कुल मिलाकर सुलह विस में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर 50 हजार 274 तो कांग्रेस के पवन काजल को 18 हजार 814 वोट मिले।
विज्ञापन