{"_id":"5ce58520bdec220709710179","slug":"155854574720-shimla-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न मनाने को भाजपा के पार्षद तैयार, कांग्रेसी पार्षदों को रिजल्ट का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न मनाने को भाजपा के पार्षद तैयार, कांग्रेसी पार्षदों को रिजल्ट का है इंतजार
Thu, 23 May 2019 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर नगर निगम में भी तैयारियां जोरों पर हैं। वीरवार को घोषित हो रहे रिजल्ट के लिए भाजपा के मंडल नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ पार्षदों ने भी मिठाइयों का ऑर्डर दे दिया है। मालरोड और लोअर बाजार की नामी स्वीट शॉप में मिठाइयों का ऑर्डर दिया है। महापौर कुसुम सदरेट समेत भाजपा पार्षदों ने पार्टी कार्यालय के अलावा नगर निगम दफ्तर में भी जश्न मनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद नतीजों से पहले मायूस नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल ने इनकी निराशा और बढ़ा रखी है। इन्होंने फिलहाल जश्न जैसी कोई तैयारी नहीं की है। इन्हें चुनाव नतीजों का इंतजार है। यदि नतीजे पक्ष में रहते हैं तो कांग्रेसी पार्षद भी जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेसी पार्षद हिमाचल में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा कर रहे हैं। देखना होगा कौन किस पर भारी पड़ेगा। दो महीने से नगर निगम के पार्षद भी अपनी अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए पसीना बहा चुके हैं।
विज्ञापन
वार्ड की परफार्मेंस पर रहेगी नजर
चुनाव नतीजों के अलावा पार्षदों के वार्ड की परफार्मेंस पर भी सबकी नजरें रहेंगी। पार्षदों को पहला जिम्मा अपने अपने वार्ड से लीड दिलाने का दिया था। देखना होगा कि कौन कौन से पार्षद अपनी पार्टी को वार्ड से लीड दिलाने में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन