{"_id":"5ca0f435bdec2213ed0cc522","slug":"151554052149-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के नए कनेक्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के नए कनेक्शन पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए आईपीएच महकमे ने पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी है।
इस व्यवस्था से गर्मियों में क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। विभाग गर्मियों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट मांगी जा रही है। आईपीएच विभाग द्वारा अप्रैल में पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी जाती है, जो कि साढ़े तीन माह तक रहती है। गर्मियों को लेकर आईपीएच विभाग पहले से ही चाक चौबंद होने लगा है। आईपीएच विभाग ने भीष्ण गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पहले चरण में आईपीएच विभाग ने पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
आईपीएच नालागढ़ डिवीजन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब 40 हजार पानी के कनेक्शन हैं। इसमें घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन शामिल हैं। शहरी औ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति आईपीएच विभाग ही कर रहा हैर। गर्मियों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग चुस्त-दुरुस्त हो गया है। विभाग पानी के दुरुपयोग करने वालों पर भी शिकंजा कसता है। दुरुपयोग पर उनके कनेक्शन तक काट देता है। गर्मियों में पानी की आपूर्ति में समस्या पेश आती है और पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ जाता हैैं।
एक्सईएन आईपीएच आरके खाबला ने कहा कि गर्मियों का मौसम आते ही विभाग अप्रैल माह में नए कनेक्शनों पर रोक लगा देता है, ताकि गर्मियों में पेयजल किल्लत न हो। उन्होंने कहा कि फील्ड से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके मुताबिक एक्शन प्लान भी तैयार करेंगे।