फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जिले में 889 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे लोग

शिमला संसदीय सीट पर 12 लाख से अधिक मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Mon, 11 Mar 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में 889 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शिमला संसदीय सीट पर इस बार 12,23,290 से अधिक मतदाता उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे। 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सोमवार को तैयारियों की जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि जिले के सभी उम्मीदवारों को उपायुक्त कार्यालय में नामांकन करना होगा। सभी दलों के साथ नेताओं से चुनाव को लेकर बैठक की है जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी है। उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये तय की है। करीब छह हजार कर्मचारी चुनाव में ड्यूटियां देंगे। नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। सभी बीएलओ इस तिथि तक अपने केंद्र में तैनाती देंगे और नए मतदाताओं को शामिल करेंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस बार करीब 11 हजार से अधिक मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन


शलोठ बड़ा तो समरहिल सबसे छोटा केंद्र
कसुम्पटी का शलोठ केंद्र जिला का सबसे बड़ा मतदान केंद्र होगा जहां 1144 मतदाता वोट डालेंगे। 71 मतदाताओं वाला समरहिल सबसे छोटा मतदान केंद्र रहेगा। इस बार 16 मतदान केंद्र ऐसे रहेंगे जहां महिलाएं व्यवस्था संभालेंगी। शिमला सीट पर कुल 96 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें सिरमौर में 47, सोलन में 34 जबकि शिमला में 15 मतदान केंद्र शामिल हैं। 1400 से अधिक ईवीएम मशीनों और 1391 वीवीपैट को तैयार कर लिया है। घणाहट्टी स्कूल में इनका कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक जमा करवाएं हथियार
उपायुक्त ने 31 मार्च तक जिले में सभी लोगों को अपनी बंदूकें, पिस्तौल समेत दूसरे हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। लोग अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर यह हथियार जमा करवा सकते हैं।

यह रहेगी नामांकन प्रक्रिया
-22 से 29 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार
-30 अप्रैल को स्क्रूटनी, दो मई शाम तीन बजे तक नाम वापसी
-19 मई को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान
-23 मई को मतगणना होगी, इसी दिन चुनाव नतीजे आएंगे
-शिमला सीट के लिए तीनों जिलों के उम्मीदवार अपने अपने जिलों में नामांकन भरेंगे

शिमला सीट पर यह रहेगी स्थिति
पुरुष मतदाता-6,33,547
महिला मतदाता-5,89,743
कुल मतदाता-12,23,290

जिलावार पोलिंग बूथों की संख्या
शिमला-889
सोलन-557
सिरमौर-560
कुल-2006
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed