फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए निगम ने बदले अधिकारी

स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए निगम ने बदले अधिकारी

Sun, 10 Mar 2019 09:54 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए निगम ने बदले अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में टॉप-100 शहरों में जगह बनाने में नाकाम रहे शिमला शहर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम बदलाव करने जा रहा है। अब हर उपभोक्ता को गीला और सूखा कचरा रखने के लिए अलग डस्टबिन रखना होगा।
पहली अप्रैल से नगर निगम गीला और सूखा कचरा अलग उठाने की व्यवस्था को अनिवार्य करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम सभी उपभोक्ताओं को पंपलेट बांटकर जागरूक भी करेगा। सफाई व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त पंकज राय ने सभी सफाई कर्मियों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम ने पिछले साल अक्तूबर से गीला और सूखा कचरा अलग उठाने की योजना शुरू की थी। लेकिन अब तक यह योजना फेल रही थी। न तो ज्यादातर शहरवासी कचरा अलग रख रहे हैं और न ही सैहबकर्मी इसे अलग अलग बोरों में उठाते हैं। इसी योजना के प्रभावी ढंग से लागू न होने के कारण शिमला रैंकिंग में पिछड़ गया। आयुक्त पंकज राय का कहना है कि अप्रैल से सुनिश्चित किया जाएगा कि गीला और सूखा कचरा अलग अलग उठाया जाए।
विज्ञापन


सर्वेक्षण को लेकर बदल दी टीम
डॉक्यूमेंटेशन में शिमला शहर को 1250 अंकों में से महज 478 अंक मिले हैं। इसके बाद आयुक्त ने टीम में भी बदलाव कर दिया है। अब संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा सर्वेक्षण से जुड़ी सारी व्यवस्था देखेंगे। संयुक्त आयुक्त के साथ 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो शहर में सफाई व्यवस्था के साथ साथ सर्वेक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इससे पहले वीपीएचओ डॉ. नीरज मोहन स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर व्यवस्था संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed