फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गणेश दत, रूपा शर्मा

कांग्रेस के गढ़ जिला शिमला को मजबूत करने की कवायद में भाजपा

Thu, 18 Oct 2018 12:43 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Oct 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
गणेश दत, रूपा शर्मा

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ जिला शिमला को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके चलते पहले जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा को भाजपा का मुख्य सचेतक बनाया गया। अब जयराम सरकार ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त को हिमफैड का चेयरमैन बनाया और भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा को सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। इस तरह से जिला शिमला को एक कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा नेताओं को तीन पद देकर जिला शिमला में भाजपा के वोट बैंक को मजबूत बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


जयराम सरकार के इस कवायद से जिला शिमला में भाजपा कितनी मजबूत होती है और लोक सभा चुनाव में भाजपा का वोट बैंक कितना मजबूत हो पाता है, यह तो समय ही बता पाएगा। सवाल यह उठ रहा है कि क्या लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन पदों पर भाजपा नेताओं की ताजपोशी की गई है या फिर भाजपा के दूसरे गुट को खुश करने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लंबे समय से जुड़े गणेश दत्त को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीब माना जाता रहा है। पूर्व धूमल सरकार के सत्ता पर रहते हुए गणेश दत्त को दो बार हिमुडा का उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन


वह एक बार शिमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं और उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। अब जयराम सरकार ने उन्हें हिमफैड का चेयरमैन बनाकर नई जिम्मेदारी दी है और धूमल गुट को खुश करने की कोशिश भी की है। वहीं रूपा शर्मा भी प्रेम कुमार धूमल के करीब बताई जा रही है। ऐसे में उन्हें जयराम सरकार ने सक्षण गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान गुड़िया कांड हुआ था, भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। सत्ता में आते ही जयराम सरकार ने हिमाचल में गुड़िया हेल्पलाइन शुरू कर दी। अब जिला शिमला में महिला वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए रूपा शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed