{"_id":"5b688da54f1c1ba61f8b7400","slug":"151533578661-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त कुलपति ने नेट उत्तीर्ण दिव्यांगों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त कुलपति ने नेट उत्तीर्ण दिव्यांगों को किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने सोमवार को विवि की यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पांच दृष्टिबाधित और दो शारीरिक रूप से विकलांग होनहार छात्रों को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने इन छात्रों को बधाई देकर उनकी प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन
सम्मानित किए गए इन मेधावी छात्र-छात्राओं में मुस्कान ने संगीत में, जबकि अनुज कुमार ने अर्थशास्त्र में, अजय कुमार ने इतिहास में, विनोद शर्मा और जसबीर सिंह लुबाना ने राजनीति विज्ञान में, सतीश ठाकुर ने राजनीति विज्ञान में एवं प्रियंका ठाकुर ने विधि में नेट की परीक्षा पास की है। इस दौरान यूथ एसोसिएशन के संयोजक मुकेश कुमार, इंदु कुमारी और मोहित कपूर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन