{"_id":"59592d694f1c1b3b168b4895","slug":"151499016553-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ के जय उद्घोष से गूंज उठा नाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ के जय उद्घोष से गूंज उठा नाहन
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर रविवार को जय श्री जगन्नाथ, जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्ययंत्र की धुन के बीच भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शान से निकली। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नंगे पांव रथ का रस्सा खींच कर पुण्य कमाया। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र का भव्य मिलन देख लोग भावुक हो उठे।
रथयात्रा से पूर्व जगन्नाथ मंदिर में श्री विग्रहों की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भगवान पालकी में चौगान पहुंचे। यहां भगवान जग्गनाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र बारी-बारी विशाल रथ में विराजमान हुए। श्रीविग्रहों को रथ पर आरुढ़ कर 56 भोग अर्पित कर जगन्नाथ जी की आरती हुई। करीब 11 बजे चौगान मैदान से भव्य रथयात्रा का आगाज हुआ। इस दौरान जयकारे लगाते हुए लोगों ने रथ का रस्सा खींचा। रथयात्रा चौगान मैदान से माल रोड, गुन्नूघाट, पक्का तालाब व कच्चा तालाब होते हुए शाम को रघुनाथ मंदिर पहुंची। इस मौके पर चौगान मैदान से सैकड़ों महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं की जयघोष के साथ रथ यात्रा को रवाना किया गया।
मरीज की जान बचाने को रुके भगवान
चौगान से भव्य रथयात्रा निकलने के बाद माल रोड होते हुए यह यात्रा वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान माल रोड पर एंबुलेंस आई जिसमें मरीज का अस्पताल पहुंचाना अति आवश्यक था। रथयात्रा में शामिल हजारों लोगों की भीड़ को सड़क के एक ओर कर यात्रा को कुछ देर के लिए विराम देकर एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
सुरक्षा का रहा कड़ा पहरा
रथयात्रा के दौरान नाहन शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैफिक नियंत्रण में अहम भूमि निभाई। रथयात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे। हालांकि, रथयात्रा के दौरान काफी देर के लिए यातायात बाधित भी रहा। इय दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही।