{"_id":"5408334ea7a7373efac8383ff9092131","slug":"1500-tgt-teacher-regular-appointment-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूर पढ़ें, 1500 टीजीटी शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूर पढ़ें, 1500 टीजीटी शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार स्कूलों में अनुबंध पर तैनात डेढ़ हजार टीजीटी शिक्षकों को नियमित करेगी। शिक्षा विभाग ने नियमित होने वाले शिक्षकों की लिस्ट तैयार कर दी है। ये वे शिक्षक हैं, जिनका अनुबंध कार्यकाल पांच साल व इससे अधिक हो गया है। शिक्षा विभाग नियमित होने वाले शिक्षकों की लिस्ट सोमवार को जारी कर सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांच साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वालों को नियमित करने की घोषणा की थी। प्रदेश के सभी विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग में अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
राजकीय अध्यापक शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उसी वक्त शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए थे कि जिन शिक्षकों को अनुबंध पर पांच साल पूरे हो गए हैं, उन्हें नियमित किया जाए। इसके बाद शिक्षा विभाग में टीजीटी शिक्षकों को नियमित करने की कसरत शुरू हुई।
31 मार्च की शर्त हटाए सरकार- राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अनुबंध पर तैनात शिक्षकों के लिए 31 मार्च की शर्त हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को पांच साल पूरे हो जाते हैं, उसी समय उन्हें नियमित किया जाना चाहिए।
निदेशक, शिक्षा विभाग दिनकर बुराथोकी ने कहा कि पांच साल पूरा करने वाले अनुबंध शिक्षकों को नियमित किए जाने की लिस्ट तैयार है। जल्द ही अनुबंध शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।