फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 Years Old Girl Commit Suicide at Karsog Mandi.

खेलते वक्त भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में छात्रा ने लगा लिया फंदा

Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 Years Old Girl Commit Suicide at Karsog Mandi.

घर के आंगन में अपने भाई के साथ खेल रही नौंवी कक्षा की छात्रा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में गुस्से में आकर छात्रा ने फंदा लगा लिया। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल करसोग के शाकरा में नाबालिग छात्रा ने भाई से मामूली कहासुनी के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवमी कक्षा की छात्रा नंदिनी (15) पुत्री स्व. मनोज कुमार निवासी गांव व तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर शाकरा में अपने मामा के घर में रहती थी।
विज्ञापन


वह शाकरा से ही शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उसका सगा भाई भी उसके साथ ही रहता था। दोनों भाई-बहन रविवार को आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। भाई से गुस्सा होकर नंदिनी अपने कमरे में अंदर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के सामने फंदे से झूल गई छात्रा

15 Years Old Girl Commit Suicide at Karsog Mandi.

कुछ देर बाद भाई ने बहन को आवाज लगाई। लेकिन, वह बाहर नहीं आई। भाई ने खिड़की से उसे फंदे से झूलते देखा और तुरंत मामा को सूचना दी। नंदिनी ने दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया था। आनन-फानन में मामा ने नंदिनी को फंदे से उतारकर सुन्नी अस्पताल लाया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक नाबालिग की माता करसोग नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सुंदर नगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed