फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 operation theaters in AIIMS in Bilaspur

एम्स में बनेंगे 15 ऑपरेशन थियेटर और 20 सुपरस्पेशिएलिटी

Thu, 17 Jan 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
15 operation theaters in AIIMS in Bilaspur

बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स का निर्माण कार्य जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी सिलसिले में बिलासपुर पहुंच रहे हैं। 20 जनवरी के बाद कभी भी एम्स निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन सहित भाजपा सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि इसी माह एम्स निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन रखा गया है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसी कार्य के लिए बिलासपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर में बनने वाले एम्स निर्माण कार्य को लेकर केंद्र की ओर से चारदीवारी बनाने के आदेश जारी हो गए थे। वर्तमान में यह कार्य अंतिम चरण में है। एम्स के लिए 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कोठीपुरा में एम्स के लिए 1347 बीघा जमीन ली गई है। एम्स में 750 बिस्तर की क्षमता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में होगी हेलीपैड की सुविधा 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कहना है कि बिलासपुर में बनने जा रहे एम्स में हेलीपैड भी बनेगा। दूरदराज से आने वाले रोगियों को सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने यहां पर हेलीपैड के निर्माण की योजना तैयार की है। एम्स निर्माण कार्य के साथ ही हेलीपैड का कार्य भी आरंभ हो जाएगा।


15 ऑपरेशन थियेटर व 20 सुपरस्पेशिएलिटी
एम्स में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें एमबीबीएस, 60 सीटें नर्सिंग और 15 ऑपरेशन थियेटर के अलावा, 20 स्पेशिएलिटी और सुरपस्पेशिएलिटी विभाग होंगे। 30 बिस्तर वाला आयुर्वेद विभाग भी होगा। डॉक्टरों से लेकर स्टाफ तक के लिए रेजिडेंशियल कॉलोनी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed