फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 killed as private bus falls into Beas river at Mandi.

हिमाचल में हादसा: निजी बस के ब्यास नदी में गिरने से 17 लोगों की मौत

Sat, 05 Nov 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 05 Nov 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
15 killed as private bus falls into Beas river at Mandi.

हिमाचल के मंडी में एक प्राइवेट बस के ब्यास नदी में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें स्‍थानीय मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कनिका कोच नाम की इस बस में कुल 43 लोग सवार थे।

विज्ञापन


घायलों में से कुछेक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंडी के साथ लगते बिंद्रामनी के पास हुआ है। यह प्राइवेट बस दोपहर करीब पौने एक बजे मंडी बसस्टैंड से कुल्‍लू की ओर रवाना हुई थी।
विज्ञापन


इसमें 43 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस को ओवरटेक कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। बस अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी ब्यास नदी के किनारे जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 से ज्यादा लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

15 killed as private bus falls into Beas river at Mandi.

हादसा इतना भयानक था कि बस के नदी में गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसमें 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल लाते हुए तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नदी किनारे चीख पुकार का यह मंजर देखकर हर कोई सन्‍न रह गया। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, बस में फंसे शवों को नदी किनारे ले आए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बस में सवार लोगों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। बस में ज्यादातर लोग कुल्‍लू और मंडी जिले के रहने वाले थे।

अपनों का हाल जानने के लिए अस्पताल में लगा जमावड़ा

15 killed as private bus falls into Beas river at Mandi.

हादसे के बाद बस सवार सभी लोगों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल परिसर चीख पुकार से गूंज उठा है। वहीं, पुलिस बस में मारे गए लोगों की सूची तैयार कर रही है। सभी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है वहीं परिचालक को हल्की चोटें लगी हैं। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां से थोड़ी ही दूरी पर ट्रक यूनियन का भी कार्यालय बताया जा रहा है। हादसे का पता इन्हीं लोगों का सबसे पहले चला।

बाद में इन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया। ओवरटेक कर रहा बाइक सवार भी जख्मी हुआ है। उसकी बाइक बस की चपेट में आ गई थी। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed