फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   148 roads of Himachal declared dangerous, movement stopped

हिमाचल की 148 सड़कें खतरनाक, आवाजाही पर रोक

Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
148 roads of Himachal declared dangerous, movement stopped
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में खतरनाक बन चुकी 148 सड़कों पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ये ऐसी सड़के हैं, जिन पर सफर करना खतरनाक है। इन सड़कों पर जगह-जगह मलबा, पेड़ और पहाड़ी से पत्थर गिरने पर हादसों की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने ऐसी सड़कों पर सफर न करने की हिदायत दी है। इन सड़कों का निर्माण एक दो साल के भीतर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ है। 

लोक निर्माण विभाग का कहना है कि कई सड़कें कच्ची हैं जबकि कई में टारिंग तक हो चुकी है। इनका निर्माण एक से दो साल के भीतर हुआ है। ऐसे में मलबा और पेड़ गिरने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन


हिमाचल में दो दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बहाल न होने से एचआरटीसी के करीब 280 रूट प्रभावित हुए हैं।  इधर, परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी सड़कों पर मलबा या सड़क पर दरारें हैं, वहां बस चलाने का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों के किनारे भी बसें खड़ी न करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे सड़कें खुलने की सूचना मिल रही है, उन रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed