फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1428 it teacher not got salary from last four month

1428 कंप्यूटर शिक्षकों को इतने माह से नहीं मिला वेतन, मानसिक परेशानी का कर रहे सामना

Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Updated Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
1428 it teacher not got salary from last four month

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत करीब 1428 कंप्यूटर अध्यापक पिछले चार माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
















यह आरोप प्रदेश कंप्यूटर अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन लाल मेहता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मन्हास ने महाराणा प्रताप भवन लब (जवाली) में आयोजित बैठक में लगाया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें 15 हजार रुपये सैलरी देने की घोषणा की थी। अधिसूचना जारी होने के उपरांत भी अक्तूबर-नवंबर में कंप्यूटर अध्यापकों को 15-15 हजार रुपये वेतन मिलना था, लेकिन यह वेतन मिलना तो दूर पहले वाला वेतन भी नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में करीब 1428 कंप्यूटर अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी तथा कंप्यूटर शिक्षा का जिम्मा कंपनी को सौंपा गया था। मौजूदा समय में यह ठेका नीलेट कंपनी के पास है। 

नीलेट कंपनी को बार-बार एक्सटेंशन देकर समय बढ़ाया जा रहा है, लेकिन कंप्यूटर अध्यापकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। संघ ने शिक्षा विभाग से पिछले चार माह का वेतन अतिशीघ्र देने और उनमें से दो माह का वेतन


घोषणानुसार 15-15 हजार रुपये देने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गगनदीप शर्मा, भुवनेश शर्मा, अरुण कुमार, दिनेश धर्माणी और राजीव पठानिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed