फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लोस चुनाव की रैलियों के लिए चिन्हित किए स्थान

रैलियों के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ पर मिलेंगी जगह

Wed, 10 Apr 2019 10:14 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव की रैलियों के लिए चिन्हित किए स्थान
सांकेतिक तस्वीर

जिला निर्वाचन आयोग ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों को रैली के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं। मंगलवार को उपायुक्त राजेशवर गोयल ने बताया कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में देहा चौक मैदान, बीआरसी कार्यालय चौपाल, पुलिस स्टेशन के सामने चौक चौपाल, नेरवा सब्जी मंडी मैदान और वन विश्राम गृह कुपवी का मैदान रैलियों के लिए चिन्हित किया है।

विज्ञापन


61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में नेहरू मैदान ठियोग, स्की मैदान नारकंडा और दरबार महल कुमारसैन में भी सभाएं कर सकेंगी। 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पंचायत मैदान थड़ी को चिन्हित किया है। 63-शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में एडवांस स्टडी चौक, अंबेदकर चौक चौड़ा मैदान, सब्जी मंडी मैदान और आईस स्केटिंग रिंग लक्कड़-बाजार चिन्हित किए हैं। 64-शिमला ग्रामीण क्षेत्र में मंदिर मैदान कैथू का जुब्बड़, टुटू पंचायत घर दुधल्टी (बनूटी,) मेला मैदान सुन्नी, पंचायत मैदान पीरन, पंचायत मैदान कोटी, मेला मैदान भलावग, खेल का चौंरा धामी, देवता का रिडा कुफरी ग्राउंड चनावग, मायली के रंगोल में खुला मैदान, मायली के पतशाल में खुला मैदान, पंचायत घर कोटला के नजदीक खुले स्थान पर, पटवार खाना मांदरी के झाल का नाल के नजदीक खुले स्थान पर रैलियों के लिए स्थान चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन


वहीं 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में एनएसी स्टेडियम कोटखाई, क्रिकेट मैदान गुम्मा, काली मंदिर टिक्कर, एनएसी स्टेडियम जुब्बल और क्रिकेट मैदान विराट नगर रैलियों के लिए चिन्हित किए हैं। 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में रामलीला मैदान रोहड़ू, इंदिरा गांधी स्टेडियम रोहड़ू, बस स्टैंड चिड़गांव के सामने मैदान और चौधार समीप एसडीएम कार्यालय डोडरा-क्वार में रैलियों के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। गोयल ने कहा कि राजनीतिक दलों को सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष निवेदन करना होगा और यह स्थान पहले आओ पहले पाओ के तहत प्रदान किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेशवर गोयल ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed