फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलवामा हमले के शाहिदों के लिए कैडल मार्च, प्रदर्शन भी किए गए

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजी राजधानी शिमला

Sun, 17 Feb 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के शाहिदों के लिए कैडल मार्च, प्रदर्शन भी किए गए

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को भी राजधानी शिमला में विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को बीजेपी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी और आम जनता ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित तिरंगे झंडे के नीचे खड़े होकर शहीद जवानों के लिए मौन रखा। इस दौरान संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन


आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बीजेपी ने देरशाम 6 बजे उपायुक्त कार्यालय से रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक शांति मार्च निकाला। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया। एपीजी यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता डॉ. कुलदीप के नेतृत्व में छात्रों ने दोपहर बाद चार बजे रिज मैदान पर भारतीय सेना के जवानों पर हुए हमले के शहीदों के लिए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह घटना राष्ट्र के लिए बड़ी चुनौती है, जिसका जवाब देना आवश्यक है। इसके अलावा दोपहर बारह बजे शहर की आम जनता ने रिज मैदान पर इकट्ठे होकर शहीदों के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास शांति जुलूस निकाला। लोगों ने कहा कि इस दुखद घड़ी में शहर की आम जनता पीड़ित परिवारों के साथ है। होमगार्ड की नेशनल कार्यकारिणी ने भी जवानों पर हुए हमले पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed