{"_id":"5ae360314f1c1b87028b6cf8","slug":"141524850737-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद के बचाव में उतरे महापौर-उप महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद के बचाव में उतरे महापौर-उप महापौर
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद के साथ नहीं हुआ दुर्व्यवहार : महापौर
शिमला। नगर निगम की मासिक बैठक में माकपा पार्षद से दुर्व्यवहार के मामले में महापौर और उप महापौर ने भाजपा पार्षद का बचाव किया है। महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि माकपा पार्षद शैली शर्मा के सारे आरोप निराधार हैं। महापौर और उप महापौर ने कहा कि माकपा पार्षद हर बैठक में किसी भी मुद्दे पर अपने अनचाहे विचार देना शुरू कर देती हैं जिससे विकास कार्य पर फैसला लेने और चर्चा करने का बहुमूल्य समय व्यर्थ चला जाता है। इससे पहले भी पार्षद भाजपा पार्षद सुनील धर पर दुर्व्यवहार का निराधार आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यदि सदन की कार्यवाही में बाधा डाली तो माकपा पार्षद पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भाजपा पार्षद आशा शर्मा और किरण बावा ने कहा कि दुर्व्यवहार मामले में वे माकपा पार्षद शैली शर्मा का समर्थन नहीं कर रहे हैं। भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान का कहना है कि उन्होंने सदन में माकपा पार्षद से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्होंने तो सिर्फ पार्षद को बेवजह की बहस करने से रोका था। भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के पार्षद भी उनके साथ हैं।