{"_id":"68138f14b5013e5c57083f35","slug":"14-kg-flour-and-6-kg-rice-will-be-available-in-the-depots-shimla-news-c-19-sml1001-526236-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिपुओं में मिलेगा 14 किलो \nआटा और छह किलो चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिपुओं में मिलेगा 14 किलो आटा और छह किलो चावल
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किया परमिट
मलका और माश दाल के लिए अभी करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को इस माह भी आटा 14 किलो और चावल 6 किलो मिलेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने वीरवार को शहर के डिपो संचालकों के परमिट जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी मलका और माश की दाल को लेकर लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन दाल चना पहले की तरह लोगों को मिलती रहेगी।
राजधानी शिमला में करीब 40 से अधिक राशन डिपो हैं। इन डिपुओं से 26 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक उपभोक्ता खरीदारी करते हैं। इन लोगों को डिपुओं में सब्सिडी पर राशन मुहैया करवाया जाता है। हालांकि राशन गोदामों में आटा, चावल, चीनी, नमक और तेल की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन दो दालों को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में वीरवार को भी डिपुओं में राशन लेने आए लोग संचालकों से दालों को लेकर पूछताछ करते नजर आए। बस स्टैंड के सुनील कुमार, संजौली के देवी सिंह और भट्टाकुफर के अनिल ने बताया कि पिछले महीने भी दालों का पूरा कोटा नहीं मिला है। क्या इस बार भी उन्हें बाजारों से महंगे दामों में दालों की खरीदारी करनी होगी? सरकार सस्ता राशन देने की बात करती है, लेकिन पिछले महीने से दालें डिपो से गायब हैं। डिपो संचालकों ने कहा कि उन्हें जो सप्लाई विभाग से मिलती है, वही बांटी जाती है। संचालकों ने कहा कि दालें तो परमिट में काटी गई हैं, ऐसे में जब आपूर्ति आएगी उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।