{"_id":"5be05decbdec22697300bc5e","slug":"1383-computer-teachers-did-not-get-salary-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भी 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर तैनात 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को दिवाली पर भी वेतन जारी नहीं हुआ है। कंप्यूटर शिक्षक बीते चार महीनों से बिना वेतन के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर महीने में कंप्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिलाई में मिलकर वेतन न मिलने को लेकर रोष जताया था। मुख्यमंत्री ने दिवाली से वेतन की अदायगी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कई कंप्यूटर शिक्षकों को तीन से चार महीनों से वेतन की अदायगी नहीं हुई है। महंगाई के इस दौर में बिना वेतन काम करना शिक्षकों के लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते दिनों कंप्यूटर शिक्षक संघ की सिरमौर इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला सिरमौर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मामले को उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले सभी शिक्षकों का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था।
इसके अलावा संघ कई बार शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को भी अपनी इस मांग से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व वेतन नहीं मिलने से फीका हो गया है।