{"_id":"5c250ed6bdec2257191901e2","slug":"131545932502-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइस स्केटिंग रिंक में उतरे फैंसी ड्रेस में सजे स्केटर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइस स्केटिंग रिंक में उतरे फैंसी ड्रेस में सजे स्केटर्स
Fri, 28 Dec 2018 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार में वीरवार शाम को कार्निवाल की धूम रही। शिमला आइस स्केटिंग क्लब की ओर से आयोजित अलग-अलग आयु वर्ग के दौड़, जंप ओवर द बास्केट, टॉर्च लाइट टेटू के साथ ही फैंसी ड्रेस के रोचक मुकाबले हुए। शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुए इन मुकाबलों में विजेता रहे स्केटर्स को उपायुक्त अमित कश्यप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस कार्निवाल में बड़ी संख्या में क्लब के लाइफ टाइम मेंबर, नए बने सदस्य स्केटर्स और क्लब के पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्केटिंग और कार्निवाल के लिए बने अनुकूल मौसम से सभी खुश नजर आए। क्लब के सचिव भवनेश बंगा, सदस्य राजन भारद्वाज, आयोजन सचिव मनप्रीत सैंबी और कोच पंकज प्रभाकर ने बताया कि भारी संख्या में कार्निवाल में हुई प्रतियोगिताओं में स्केटर्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित : दौड़ टीनी टोट्स के आठ साल तक के वर्ग में आयम कुमार, आयना, अग्नेय ग्रोवर। दौड़ सब जूनियर ब्वॉयज अंडर-12 में प्रणवत, मोक्ष और सतव्य, दौड़ सब जूनियर गर्ल्स अंडर-12 में गायत्री, शिविका और अनेया, दौड़ जूनियर ब्वॉयज अंडर-16 में तोषिब, सूरज और वत्सल, दौड़ जूनियर गर्ल्स अंडर-16 में तिष्या, देधन और रितिका, सीनियर ब्वॉयज 16 साल से अधिक में अधिराज, अभियांश और आवी ने पहला दूसरा तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
सीनियर गर्ल्स 16 साल से अधिक में गुरनूर और जैसमिन ने पहला दूसरा स्थान पाया। फैंसी ड्रेस जूनियर गर्ल्स अंडर-12 में सैजल प्रथम, सवित्री द्वितीय, अनाथिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस जूनियर गर्ल्स 12 से 16 साल में ज्योतिशा प्रथम, रुध्रिका द्वितीय और मंजू कश्यप ने तीसरा जबकि फैंसी ड्रेस जूनियर ब्वॉयज अंडर 12 में सत्या, अकुल और अरुनम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।