{"_id":"5bb3ad1f867a5501332a6f0a","slug":"131538501919-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी जाखू की सड़क को एक हफ्ते में दुरुस्त कराएगा एमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी जाखू की सड़क को एक हफ्ते में दुरुस्त कराएगा एमसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय जाखू की सड़क एक हफ्ते में दुरुस्त कर दी जाएगी। इसके अलावा सड़क पर रखी निर्माण सामग्री भी तुरंत हटाई जाएगी। अमर उजाला में खस्ताहाल सड़क की खबर छपने के बाद स्थानीय पार्षद अर्चना धवन ने मंगलवार को खुद मौके पर सड़क की हालत जानी। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि इस सड़क को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। इस दौरान निगम के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूछने पर पता चला कि नगर निगम के ही एक पूर्व अधिकारी यहां भवन का निर्माण कर रहे हैं। नियम कानून ताक पर रखकर सड़क के बीचोंबीच निर्माण सामग्री उतारी जा रही है। इस दौरान स्थानीय लोग भी यहां पहुंच गए और सड़क किनारे डंगा लगाने तथा निर्माण सामग्री उतारने पर सवाल उठाए। पार्षद ने निगम आयुक्त को क्षेत्र से मिल रही शिकायतों की जानकारी दी और कहा कि जो लोग सड़क पर बजरी, रेत उतार रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को पैदल चलने में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क जल्द साफ करवाई जाए। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि 24 घंटे में सड़क से बजरी हटा दी जाएगी। साथ ही एक हफ्ते के भीतर यहां टारिंग का काम भी कर दिया जाएगा। एक भवन मालिक को सड़क पर अतिक्रमण करने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भवन मालिक को तुरंत अतिक्रमण हटाने को कहा है।
विज्ञापन