{"_id":"5a3fdfbd4f1c1bf61b8b4e42","slug":"131514135485-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनवारा में रोकी बस, शिकायत के बाद नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनवारा में रोकी बस, शिकायत के बाद नोटिस जारी
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी प्रबंधन के आदेशों के बावजूद ड्राइवर-कंडक्टरों की मनमानी जारी है। निगम प्रबंधन ने चंडीगढ़-शिमला रूट पर चलने वाले चालकों को खाना खाने के लिए बसें एचपीटीडीसी के परवाणू स्थित होटल शिवालिक में रोकने के आदेश दिए हैं। सनवारा या किसी अन्य स्थान पर बसें रोकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद कुछ ड्राइवर कंडक्टर जबरन बसें सनवारा में रोक रहे हैं।
शनिवार को चंडीगढ़ से शिमला आ रही चंडीगढ़-छाजपुर बस को शिवालिक में न रोक कर सनवारा में रोका गया।
सनवारा में सवारियों को दूषित खाने पीने की वस्तुएं परोसी गईं इतना ही नहीं बदहाल शौचालयों के कारण भी सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बस में सफर कर रहे सीताराम भारद्वाज ने बताया कि जिस ढाबे पर बस रोकी गई वहां बासी खाने की चीजें यात्रियों को दी गई। इसकी शिकायत एचआरटीसी प्रबंधन को व्हाट्सऐप पर फोटो के साथ की गई है।
---
नोटिस जारी, फाइन भी होगा
शिकायत के आधार पर संबंधित चालक परिचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। आदेशों की जानबूझ कर अवहेलना करने पर फाइन भी लगाया जाएगा।
- अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी रोहड़ूू
---
ड्राइवर-कंडक्टर का कांट्रेक्ट हो सकता है रद्द
शिकायत के आधार पर एचआरटीसी प्रबंधन ने संबंधित ड्राइवर कंडक्टर को नोटिस जारी कर दिया है। ड्राइवर- कंडक्टर कांट्रेक्ट पर सेवारत हैं। प्रबंधन ने नोटिस के माध्यम से पूछा है कि क्यों न नियमों की जानबूझ कर अनदेखी करने पर आपका कांट्रेक्ट रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन
---
बसों में लिखे आरएम, डीएम के नंबर कर करें शिकायत
जिस बस में आप सफर कर रहे हैं अगर उसे भी शिवालिक की जगह सनवारा में रोका जा रहा है तो इसकी शिकायत बस में लिखे आरएम या डीएम के नंबर पर करें। सनवारा में खड़ी की गई बस की फोटो भी संबंधित अधिकारी को व्हाट्सऐप करें। बस का नंबर, रूट और सनवारा स्थित ढाबा फोटो में दिखाई दे तो बेहतर होगा। व्हाट्सऐप के बाद अधिकारी को फोन भी करें।