फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में सफाई व्यवस्था ठप, पार्षद प्रचार में व्यस्त

शहर में सफाई व्यवस्था ठप, पार्षद प्रचार में व्यस्त

Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था ठप, पार्षद प्रचार में व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर ठप हो गई है। कई वार्डों में जंगल कूड़े से भर गए हैं। सड़कों पर भी जगह-जगह गंदगी फैल गई है। पार्षद चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं तो सैहबकर्मी भी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। हालत यह है कि सैहबकर्मियों की तनख्वाह बढ़ाने के बावजूद ज्यादातर वार्डों में नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा।
बैनमोर वार्ड में दिवाली के बाद से कूड़ा नहीं उठा है। स्थानीय निवासी सीमा ने बताया कि कर्मचारी 19 अक्तूबर से नहीं आ रहा है। लक्कड़ बाजार एरिया में हफ्ते में एक बार ही कूड़ा उठाया जा रहा है। लोअर खलीणी में तीसरे दिन कूड़ा उठ रहा है। टुटू में तीसरे और चौथे दिन कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंच रहे हैं। वार्ड पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि कर्मचारी नियमित नहीं आ रहे। जो नौकरी छोड़ गए हैं, उनकी जगह निगम ने नए नियुक्त नहीं किए। समरहिल वार्ड में भी दो कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे। पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर से इस बारे में शिकायत कर चुकी हैं लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही। बालूगंज के साथ लगते जंगल कूड़े से भर गए हैं। भट्ठाकुफर, सांगटी, पंथाघाटी और मल्याणा में भी नियमित कूड़ा न उठने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

पार्षद बना रहे आचार संहिता का बहाना
अपने उम्मीदवार के प्रचार को लेकर वार्ड में घूम रहे पार्षदों को जनता की शिकायतें भी सुननी पड़ रही हैं। जनता नियमित कूड़ा न उठने को लेकर पार्षद को शिकायत कर रहे हैं। वहीं, पार्षद आचार संहिता और निगम प्रशासन की लापरवाही का बहाना बनाकर जल्द व्यवस्था के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोलीं, पार्षद भी चेक करें व्यवस्था
मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि जिन वार्डों से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं, वहां पार्षद खुद भी चेक करें। देखें कि कर्मचारी क्यों ड्यूटी पर नहीं आ रहे? उन्होंने कहा कि नौ नवंबर के बाद निगम खाली पद भरने के लिए चुनाव आयोग से विशेष अनुमति की मांग करेगा। इसके बारे में अफसरों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed