फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractors not found for 13 parking of shimla city, tender canceled

Parking Shimla: शहर की 13 पार्किंग के लिए नहीं मिले ठेकेदार, टेंडर रद्द

Fri, 29 Jul 2022 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

शहर में 18 पार्किंग के संचालन के लिए नगर निगम ने बीते महीने चौथी बार टेंडर कॉल किए थे लेकिन आवेदन न आने के बाद 13 पार्किंग के टेंडर रद्द कर दिए गए। पांच पार्किंग का आवंटन जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
Contractors not found for 13 parking of shimla city, tender canceled
पार्किंग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहर की 13 पार्किंग को चलाने के लिए नगर निगम को इस बार भी ठेकेदार नहीं मिले। शहर में 18 पार्किंग के संचालन के लिए नगर निगम ने बीते महीने चौथी बार टेंडर कॉल किए थे लेकिन आवेदन न आने के बाद 13 पार्किंग के टेंडर रद्द कर दिए गए। पांच पार्किंग का आवंटन जल्द किया जाएगा। वहीं 13 पार्किंग के टेंडर रद्द होने से शहरवासियों को इन पार्किंग में अपनी गाड़ी के लिए जगह बुक करने को लेकर अगले कुछ दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। नगर निगम के अनुसार अब नए सिरे से इनके टेंडर कॉल किए जाएंगे।

विज्ञापन


बीते सात महीने से नगर निगम कई बार इनके टेंडर कॉल कर चुका है, लेकिन ठेकेदार नहीं मिल रहे। उधर जिन पांच पार्किंग के लिए आवेदन मिले हैं, उनका आवंटन जल्द होगा। नगर निगम इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ठेकेदार के हवाले कर देगा। निगम प्रशासन के अनुसार वीरवार को कोल कंपनी खलीनी, पेट्रोल पंप ढिंगरा इस्टेट बालूगंज, आंजी कच्चीघाटी, होटल रॉक कच्चीघाटी और स्नो व्यू ताराहॉल पार्किंग के लिए आवेदन आए हैं। स्थानीय लोगों को जल्द इन पार्किंग में अब गाड़ी पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इन पार्किंग के लिए दोबारा होंगे टेंडर
हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली, स्टोक्स प्लेस बैनमोर, कच्चीघाटी, रोड साइड पार्किंग टुटीकंडी, फॉरेस्ट रोड खलीनी, जरनल स्टोर विकासनगर पार्किंग, कालीमाता मंदिर विकासनगर, नवबहार सांगटी, एमसी पार्किंग मार्निंग व्यू कैथू, फागली क्लब और लोअर ढली में बनी पार्किंग के टेंडर रद्द हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed