{"_id":"60cb58fd8ee8115abc64c4e2","slug":"12th-class-exam-result-himachal-school-education-board-will-also-adopt-cbse-s-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम के लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड भी अपनाएगा सीबीएसई का फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम के लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड भी अपनाएगा सीबीएसई का फार्मूला
Thu, 17 Jun 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:50 PM IST
सार
10वीं-11वीं कक्षा के 30-30 फीसदी और जमा दो के 40 फीसदी अंकों से परिणाम तैयार करने की सीबीएसई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड भी 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई का फार्मूला अपनाएगा। सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड और उच्च शिक्षा निदेशालय को इस बाबत तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अंक निर्धारण से असंतुष्ट विद्यार्थियों को हालात सामान्य होते ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 10वीं-11वीं कक्षा के 30-30 फीसदी और जमा दो के 40 फीसदी अंकों से परिणाम तैयार करने की सीबीएसई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है। जल्द इस संदर्भ में अब अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन
बता दें हिमाचल सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि सीबीएसई के फार्मूले को ही 12वीं कक्षा के परिणाम तैयार करने के लिए अपनाया जाएगा। इसी कड़ी में सीबीएसई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाब के बाद प्रदेश शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में अप्रैल में 12वीं कक्षा के एक विषय की परीक्षा हो चुकी है। इन अंकों को भी परीक्षा परिणाम में शामिल करने के लिए लिए हिमाचल सीबीएसई के फार्मूले में कुछ आंशिक संशोधन कर सकता है। आने वाले दिनों में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। हालात सामान्य होने पर परीक्षा लेने के लिए अलग से गाइडलाइन तैयार की जाएगी।