फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News 123 doctors of IGMC will go on leave from December 22

Shimla News: आईजीएमसी के 123 चिकित्सक 22 दिसंबर से जाएंगे अवकाश पर

Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
सार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ने सर्दियों में दो चरणों में चिकित्सकों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Shimla News 123 doctors of IGMC will go on leave from December 22
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ने सर्दियों में दो चरणों में चिकित्सकों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 22 दिसंबर से 28 जनवरी तक पहले चरण में 106 वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर और 17 रेजीडेंट डॉक्टर (123) शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण का अवकाश 30 जनवरी से शुरू होगा जो आठ मार्च तक चलेगा। 29 जनवरी को कॉमन डे माना जाएगा जिसमें पहले चरण में अवकाश पर रहने वाले चिकित्सक दूसरे चरण में अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों से कार्यभार लेंगे। आईजीएमसी के सीनियर रेजिडेंट की सर्दियों की छुट्टियां 22 दिसंबर से शुरू होगी, जो 20 फरवरी तक रहेगी। इसमें पहले बैच का अवकाश 22 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक, दूसरे चरण में सीनियर रेजिडेंट का अवकाश 22 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। 21 जनवरी कॉमन डे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर के कार्यालय से छुट्टियों को लेकर शेड्यूल और चिकित्सकों की लिस्ट जारी की है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल रॉव ने कहा कि दो चरणों में चिकित्सक बारी-बारी से अवकाश पर रहेंगे। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो इसको देखते हुए ही लिस्ट तैयार की है। अस्पताल की सेवाएं पहले की तरह से जारी रखी जाएंगी।
विज्ञापन

पहले चरण में यह चिकित्सक रहेंगे अवकाश पर

मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स में यह रहेंगे छुट्टी पर
मेडिसिन विभाग के डॉ. बलवीर सिंह वर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार मोक्टा, डॉ. विवेक चौहान, डाॅ. आरसी नेगी, डाॅ. राकेश शांडिल, डाॅ. धीरज शर्मा, डाॅ. संजय राठौर, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डाॅ. देशराज चंदेल, डॉ. राजेश सूद, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. विशाल वर्मा अवकाश पर रहेंगे।

नेत्र रोग और स्त्री रोग विभाग
नेत्र रोग विभाग से डाॅ. रामलाल शर्मा, डाॅ. विनोद शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता, डाॅ. कल्पना शर्मा औैर डाॅ. तरुण सूद पहले चरण में अवकाश पर रहेंगे। ओबीजी स्त्री रोग विभाग केएनएच की डाॅ. रमा ठाकुर, डाॅ. मीनाक्षी कंदोरिया, डॉ. निशि सूद, डाॅ. अनूप शर्मा, डाॅ. रोहिनी रॉव, डाॅ. निधि जिंदल, डाॅ. संदीप सिंह राठौर, डाॅ. सरिता अग्निहोत्री अवकाश पर रहेगी।

यह डॉक्टर भी रहेंगे अवकाश पर
बाल रोग विभाग के डाॅ. प्रवीण भारद्वाज, डाॅ. सुरेंद्र सिंह, डाॅ. बीआर ठाकुर, डाॅ. प्रतिमा ठाकुर, डाॅ. अंबिका सूद पहले चरण में अवकाश पर रहेगी। मनोरोग विभाग से डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डाॅ. निधि शर्मा, डाॅ. रवि शर्मा, प्लमनरी मेडिसिन विभाग से डाॅ. आरएस नेगी, डाॅ. डिंपल भगलानी, सर्जरी विभाग से डाॅ. अशोक कुमार कौंडल, डाॅ. वीके शर्मा, डाॅ. अरुण चौहान, डाॅ. राकेश गुप्ता, डाॅ. विपन कुमार, डाॅ. अमृतांशु शर्मा और डॉ. रशपाल सिंह अवकाश पर रहेंगे। त्वचा रोग विभाग से डाॅ. अजीत नेगी, डाॅ. राजनी शर्मा, ईएनटी विभाग से डाॅ. रामेश आजाद, डाॅ. पायल गुप्ता, डाॅ. महेंद्र सिंह पहले चरण में अवकाश पर रहेंगे। इसके अलावा आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल रेडियोथैरेपी विभाग से डाॅ. मनीश गुप्ता, डाॅ. मुकेश शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा ठाकुर, डाॅ. दीपक तुल्ली, डाॅ. विनय सोम्या, डॉ. राजीव संदल और डॉ. अभिषेक शर्मा अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed