{"_id":"5a009cb14f1c1bd0538bb8c2","slug":"121509989553-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के ढाबे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के ढाबे में लगी आग
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में ढाबे में लगी आग
शिमला। राजधानी शिमला के सब्जी मंडी स्थित एक ढाबे में सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इससे करीब नब्बे हजार का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने पर शहर के तीनों फायर स्टेशन से दर्जनों जवानों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों को पूरी तरह से शांत किया। आग के कारण ढाबे में रखे एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जबकि तीन सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। आग न बुझती तो पूरा बाजार आग की चपेट में आ जाता और करोड़ों का नुकसान होता। अग्निशमन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना में नब्बे हजार का नुकसान हुआ है, जबकि करोड़ों की संपत्ति को राख होने से बचाया गया है।
सुबह 4:04 बजे पर अग्निशमन कंट्रोल रूम को सब्जी मंडी में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इस पर माल रोड स्टेशन, बालूगंज और छोटा शिमला स्टेशन से फायर आफिसर डीसी शर्मा, राम गोपाल ठाकुर, शंभु लाल, पदम देवी की अगुवाई में करीब 25 अग्निशमन के जवान छह वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 25 मिनट में ही लाइन जोड़ कर आग की लपटों को शांत कर दिया था। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी जवानों का सहयोग किया। दुकान का मालिक प्रदीप बत्रा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।