{"_id":"59ff4b3d4f1c1b6a678b9a01","slug":"121509903165-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों में छिड़ी पोस्टर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों में छिड़ी पोस्टर वार
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में मतदान से पहले प्रत्याशियों में पोस्टर वार चरम पर पहुंच गया है। पूरा शहर बैनर, पोस्टरों और होर्डिंग से भर गया है। सार्वजनिक संपत्ति को भी पोस्टर लगा कर बदरंग कर दिया गया है। बाजारों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों की दुकानों के बाहर होर्डिंग लगा दिए हैं। शहर में कई जगहों पर पोलिंग से पहले ही बाजारों को प्रत्याशियों ने लड़ियों से पाट दिया है। मालरोड से लेकर लोअर बाजार और उपनगरों में प्रचार चरम पर है।
डोर-टू-डोर प्रचार के साथ प्रत्याशी अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए चुनाव प्रचार सामग्री का जम कर इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में भाजपा, कांग्रेस और माकपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। कई जगहों पर एक-दूसरे के पोस्टर और होर्डिंग फाड़े जा रहे हैं। खलीणी, कृष्णानगर, ऑकलैंड टनल, संजौली, नाभा और फागली सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने अभी से लड़ियां टांग दी हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने को लेकर न्यायालय के आदेशों पर चुनाव आयोग पहले ही प्रत्याशियों को चेतावनी जारी कर चुका है, इतना ही नहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।