फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अमर उजाला करेगा मेधावियों को सम्मानित

अमर उजाला करेगा मेधावियों को सम्मानित

Fri, 09 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला करेगा मेधावियों को सम्मानित
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई की दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘अमर उजाला’ सम्मानित करेगा। मेधावी छात्र सम्मान की तर्ज पर अब मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से जिला स्तर पर भी नवाजा जाएगा। मंडी में यह सम्मान समारोह 16 जून को होगा। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल दसवीं और जमा दो की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 बच्चों के नाम ‘अमर उजाला’ के मंडी कार्यालय में 14 जून तक भेज सकते हैं। ईमेल- mandibureau@dsl.amarujala.com
विज्ञापन

से भी इस सम्मान के लिए मेधावी बच्चों का पंजीकरण करवाया जा सकेगा।
‘अमर उजाला’ और एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले हरेक स्कूल के टॉप फाइव विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम में 200 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 9736000382 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed