फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12 32 16 fertilizer shortage in kullu himachal pradesh

हिमाचल: गेहूं के बाद अब सेब के लिए खाद का संकट, किसान हो रहे परेशान

Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
सार

नवंबर के शुरू में सेब के पेड़ों की प्रूनिंग के बाद दिसंबर तक पेड़ों के नीचे तौलिये बनाए जाते हैं। इनमें 12:32:16 समेत पोटाश का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, हिमफेड ने 8000 हजार बैग खाद की डिमांड कुल्लू जिले से भेजी है, लेकिन पहुंच नहीं पाई है। 

विज्ञापन
12 32 16 fertilizer shortage in kullu himachal pradesh
खाद (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गेहूं के बाद अब सेब के लिए खाद का संकट हो गया है। गेहूं के लिए हजारों बोरी खाद की मांग अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सेब की फसल के लिए खाद कब मिलेगी। नवंबर के अंत और दिसंबर में तौलिये बनाने में खाद का इस्तेमाल होता है। हिमफेड के पास खाद का स्टॉक नहीं है। कुल्लू जिले में दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में खाद पहुंचने की उम्मीद है। इससे बागवानों की दिक्कत बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

बता दें कि बाह्य सराज, कुल्लू, मनाली, बंजार, मणिकर्ण समेत अन्य क्षेत्रों में 20 हजार हेक्टेयर भूमि पर सेब फसल तैयार होती है। नवंबर के शुरू में सेब के पेड़ों की प्रूनिंग के बाद दिसंबर तक पेड़ों के नीचे तौलिये बनाए जाते हैं। इनमें 12:32:16 समेत पोटाश का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, हिमफेड ने 8000 हजार बैग खाद की डिमांड कुल्लू जिले से भेजी है, लेकिन पहुंच नहीं पाई है। 

विज्ञापन


पौधों की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाती है खाद
12:32:16 खाद छोटे पेड़ों के बढ़ने और पौधों की उपजाऊ क्षमता बढ़ाती है। इससे अच्छी गुणवत्ता का सेब निकलता है। बागवानों के अनुसार 12:32:16 खाद को सेब के लिए उपयुक्त माना गया है, लेकिन अब खाद न आने से बागवानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान पोटाश खाद कर कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर 12:32:16 बागवानों को नहीं मिलती है तो बागवान नेचुरल पोटाश और सागरिका का मिश्रण वाली खाद का प्रयोग कर सकते हैं। इसका 50 किलो का बैग 1100 रुपये का है, जबकि 12:32:16 खाद के बैग की कीमत 1400 रुपये है। फास्फोरस यूरिया का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 

बागवानी से जुड़े हैं 70 हजार बागवान
जिले में 70 हजार बागवान बागवानी क्षेत्र से जुड़े हैं। 20 हजार हेक्टेयर भूमि पर सेब की फसल होती है। प्रति वर्ष जिले से 25 से 30 लाख सेब की पेटियां हिमाचल समेत देश की अन्य मंडियों में जाती हैं। बागवान हेमराज, सुरेश कुमार, योगराज और तेज सिंह सहित अन्य ने बताया कि 12:32:16 खाद न मिलने से बागवानी संबंधी कार्य रुक गए हैं। इन दिनों बगीचों में तौलिये बनाने में खाद का इस्तेमाल होता है। हिमफेड के पास खाद उपलब्ध नहीं है। 


दिसंबर में खाद पहुंचने की उम्मीद : भारद्वाज
हिमफेड मंडी-कुल्लू के प्रभारी किशन भारद्वाज ने बताया कि दिसंबर में 12:32:16 सेब खाद की आने की उम्मीद है। इसके बाद बागवानों को खाद का वितरण किया जाएगा। लगभग 8000 हजार बैग की डिमांड भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed