{"_id":"5fedfab98ebc3e3c8d3bd293","slug":"1191-candidates-in-himachal-pradesh-local-bodies-election-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरे 1191 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरे 1191 प्रत्याशी
Thu, 31 Dec 2020 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं के प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के पचास शहरी निकाय के चुनाव में 1191 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम 6 बजे तक कुल 310 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान छोड़ गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहरी निकाय चुनाव के लिए 10 जनवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद मतों की गणना होगी और इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 12 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उधर, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार अब शहरी निकाय चुनाव में 1191 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन
जिला नामांकन वापस कुल मैदान में
कुल्लू 27 82
मंडी 28 152
सिरमौर 02 92
बिलासपुर 11 76
चंबा 43 94
ऊना 73 125
कांगड़ा 31 230
हमीरपुर 09 118
सोलन 46 93
शिमला 40 129