फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जनारथा के समर्थकों को पीसीसी का अल्टीमेटम

जनारथा के समर्थकों को पीसीसी का अल्टीमेटम

Fri, 03 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
जनारथा के समर्थकों को पीसीसी का अल्टीमेटम
शिमला। शिमला शहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा के पक्ष में प्रचार कर रहे शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों, मौजूदा पार्षदों और पूर्व पार्षदों को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 घंटे के भीतर पार्टी प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के प्रचार में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में शनिवार शाम पांच बजे अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

शिमला शहरी सीट पर कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। जनारथा शिमला से पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन अंतिम समय में टिकट हरभजन सिंह भज्जी की झोली में गिरा। नामांकन के बाद से जनारथा के साथ शहरी कांग्रेस के पदाधिकारी कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं। नगर निगम के मौजूदा पार्षद, पूर्व पार्षद और पूर्व मेयर तक प्रचार में जनारथा के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन

तीन पदाधिकारी पहले किए जा चुके हैं निष्कासित
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के तीन पदाधिकारियों को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा के पक्ष में काम करने पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा ने पहली नवंबर को शहरी कांग्रेस के दो सचिव अतुल गौतम, हरजीत सिंह मंगा और महासचिव मलकीयत सिंह को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में हों शामिल : नरेश
आजाद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षदों और पूर्व पार्षदों को शनिवार पांच बजे से पहले पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के प्रचार के लिए शामिल होने को कहा गया है। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश चौहान
मीडिया प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed