फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करें स्कूल प्रमुख

बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करें स्कूल प्रमुख

Sat, 16 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करें स्कूल प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
कोटखाई में हुए गुड़िया दुराचार और हत्या प्रकरण, गुरुग्राम में मासूम की हत्या और अब इंटरनेट गेम्स के चंगुल में फंसने की सामने आई घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हुआ है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा इंतजाम करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को राजधानी के छोटा शिमला स्कूल में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा राजेश्वरी बत्ता ने शहरभर के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि छात्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील न बरती जाए। बच्चे सुरक्षित रहेंगे, तो ही स्कूल में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा, क्लास रूम में आम छात्रों को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के प्रति जागरूक किया जाए। अभिभावकों का सहयोग लेने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का विशेष सत्र बुलाया जाए। इसमें तमाम घटनाओं के मद्देनजर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करें। उन्होंने छात्रों के घर से स्कूल तक रास्ते और यातायात में सुरक्षित किए जाने को लेकर जागरूक किया जाना जरूरी है। बत्ता ने स्कूल कैंपस में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। लालपानी, संजौली, छोटा शिमला, टुटू, लक्कड़ बाजार, पोर्टमोर जैसे स्कूल जिनमें कैमरा लग गए हैं, उनकी रिपोर्ट मांगी। हर शिक्षक की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए कि वह हर बच्चे की गतिविधि पर नजर रखने और शंका होने पर इसकी पड़ताल कर अभिभावकों को सूचित करें। छात्रों के लिए काउंसलिंग सेशन और सुरक्षा पर विशेष लेक्चर आदि की व्यवस्था की जाए। उपनिदेशक ने शिक्षा निदेशक और उपायुक्त शिमला की ओर से स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए दिशा निर्देशों पर तुरंत कार्य करने को भी कहा। स्कूलों को छह अक्तूबर तक सुरक्षा सुधार को उठाए गए कदमों की रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाने के आदेश भी दिए। इस बैठक में लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य एलआर भारद्वाज, पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल प्रधानाचार्य निशा भलूनी, लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल प्रधानाचार्य गीता रानी, छोटा शिमला प्रधानाचार्य रत्न सिंह वर्मा सहित समरहिल की तेंजिन डोलमा, हाई स्कूल विकासनगर मुख्याध्यापिका अमिता जगदीश, कैंथू की इंदु गुप्ता, जाखू की बबिता चौहान, भराड़ी की अनुपमा और चौड़ा मैदान सुरेंद्र शर्मा सहित करीब दो दर्जन स्कूलों के मुखिया शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed