{"_id":"5cbf4b73bdec22146a72ef19","slug":"111556040563-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कारोबारी अब मई माह से भर सकेंगे ऑनलाइन किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कारोबारी अब मई माह से भर सकेंगे ऑनलाइन किराया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर निगम की दुकानें और स्टॉल चला रहे कारोबारियों को मई के पहले हफ्ते से ऑनलाइन किराया भुगतान की सुविधा मिल जाएगी। निगम ने पहली मई तक सॉफ्टवेयर तैयार करने का दावा किया है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने इस मामले पर अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें आईटी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। आयुक्त ने पहली मई तक साफ्टवेयर तैयार करने को कहा ताकि कारोबारी अगले महीने से ही इस सुविधा का फायदा उठा सके।
विज्ञापन
इसके तहत दुकानों का बिल ऑनलाइन लेने और भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। नगर निगम की वेबसाइट पर किराया भुगतान को लेकर एक अलग ऑप्शन दिया जाएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर कारोबारी अपना बिल निकाल सकेंगे। साथ ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। शहर में नगर निगम की 1100 से अधिक संपत्तियां हैं। इनमें 987 दुकानें और स्टाल शामिल हैं। अभी इन संपत्तियों का किराया नगर निगम के कैश काउंटर पर जमा करवाना पड़ता है।
विज्ञापन