फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   इस बार हाईटेक होगा चुनाव, आनलाइन करें शिकायत

हाईटेक होगा चुनाव, लोग आनलाइन देखें हर अपडेट

Mon, 11 Mar 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
इस बार हाईटेक होगा चुनाव, आनलाइन करें शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। लोकसभा चुनाव इस बार काफी हाइटेक रहने वाला है। लोगों को घर बैठे ही चुनाव संबंधी हर अपडेट का पता लगता रहे इसके लिए जिला प्रशासन पहली बार अपना फेसबुक पेज भी लांच करने जा रहा है।
शिमला जिला प्रशासन का एक फेसबुक पेज अभी भी चल रहा है। बर्फबारी के दौरान शहरवासियों को इससे काफी सूचनाएं मिली थीं। डीसी अमित कश्यप ने कहा कि अचानक छुट्टियों की सूचना देनी हो या कोई और जानकारी देनी हो तो उसके लिए अब सोशल मीडिया फायदेमंद साबित हो रहा है। इसलिए चुनाव संबंधी अपडेट देने के लिए भी डिस्ट्रिक इलेक्शन ऑफिस 2019 के नाम से फेसबुक पेज लांच किया जाएगा। इसमें लोकसभा चुनाव की हर अपडेट देने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का गलत उपयोग न हो, इसकी चेकिंग के लिए कमेटी गठित कर ली गई है।
विज्ञापन


ऐप से करें शिकायत
यदि कोई पार्टी आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है तो लोग ऐप पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग 90 मिनट के भीतर इस पर कार्रवाई करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कश्यप ने कहा कि जल्द ही यह ऐप चालू हो जाएगा। लोग इसमें फोटो अपलोड कर शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed