{"_id":"5b85898f42c792463b3b63d8","slug":"111535478159-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18.84 करोड़ से चौड़ी होगी सर्कुलर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18.84 करोड़ से चौड़ी होगी सर्कुलर रोड
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधायक महोदय! आप भी शिमला सर्कुलर रोड को चौड़ा कराने में विभाग की मदद करें। 18 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से शिमला सर्कुलर रोड को चौड़ा किया जाना है। इसमें 70 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कई विभागों की जमीन आड़े आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने इनमें से 28 प्वाइंट को क्लीयर कर दिया है। 14 प्वाइंट पर लोक निर्माण विभाग का काम चल रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनुपस्थिति में विधायक अनिरुद्ध की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री ने कहा लोक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा करने के लिए विभागों से जमीन संबंधित मामले में निवेदन कर रहा है। सीआरएफ से भी इस सड़क को चौड़ा करने के लिए 9.99 लाख रुपये जारी हुए हैं। सड़क को चौड़ा करने को लेकर सरकार के पास धन की कमी नहीं है। अनिरुद्ध सिंह ने अपने प्रश्न में कहा कि शिमला में जगह-जगह जाम लग रहा है। जाम के कारण अखबारें भरी पड़ी हैं। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह पार्किंग को लेकर सर्कुलर रोड पर स्टील का स्ट्रक्चर खड़ा कर पार्किंग की व्यवस्था करे।