फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहली किस्त जारी करने के लिए नगर निगम ने केंद्र को लिखा पत्र

पहली किस्त जारी करने के लिए नगर निगम ने केंद्र को लिखा पत्र

Sun, 04 Feb 2018 09:21 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
पहली किस्त जारी करने के लिए नगर निगम ने केंद्र को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए नगर निगम ने केंद्र सरकार से पहली किस्त जारी करने की मांग की है। 2905 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निगम प्रशासन ने केंद्र को पत्र भेज दिया है।
नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने बताया कि पहली किस्त जारी करने के लिए शनिवार को पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार से जल्द ही पहली किस्त मिल जाएगी जिससे प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। नगर निगम पहली किस्त के तौर पर 150 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद कर रहा है। निगम प्रशासन ने प्रोजेक्ट के तहत ऐसे कार्यों का चयन कर लिया है जिन्हें अभी शुरू किया जा सकता है। इन पर निगम अपने बजट से भी पैसे खर्च करेगा। निगम प्रशासन का दावा है कि प्रोजेक्ट को लेकर सारी शुरुआती औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। प्रोजेक्ट के लिए अलग कंपनी का पंजीकरण और बैंक खाता खोल दिया गया है। जल्द ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट की भी नियुक्ति हो जाएगी। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही निगम ने केंद्र को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


शहर में बनने हैं 50 नए प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 50 नए प्रोजेक्ट बनने हैं। इनमें लोअर बाजार से लेकर कृष्णानगर तक नए आवास बनाने, व्यावसायिक भवन निर्माण आदि जैसे कार्य बाद में किए जाएंगे। वहीं, सर्कुलर रोड चौड़ा करना, पार्किंग सुविधा, रेडियो स्टेशन, ओल्ड बसस्टैंड पर म्यूजियम, ढली बस अड्डा जैसे बनाने के काम पहले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed