फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जाम

जाम

Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जाम
शोघी से शिमला तक जाम
विज्ञापन

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सैलानियों की आमद बढ़ने से बिगड़ी व्यवस्था
पुलिस की तैयारियाें की निकली हवा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला के प्रवेश द्वार शोघी से मुख्य शहर तक रविवार को लंबा जाम लग गया। भारी संख्या में वाहनों की शहर में एंट्री से करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद ही वाहन जाम में फंसने शुरू हो गए थे, देर शाम तक स्थिति और भी भयावह हो गया। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस के दावों की भी हवा निकल गई।

रात के अंधेरे में भी गाड़ियां जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात न होने के कारण स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया था कि क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते शहर में खास व्यवस्था की जाएगी। जाम न लगने देने का भी दावा किया गया था। लेकिन रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ के आगे पुलिस के दावे पस्त हो गए। शहर में न तो सैलानियों के लिए अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की गई और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed