{"_id":"59fb53f44f1c1bcd538bab12","slug":"111509643252-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर देना होगा चुनाव प्रचार खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर देना होगा चुनाव प्रचार खर्च का ब्योरा
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी की तीन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार के खर्च का ब्योरा देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश पर सभी उम्मीदवारों को दूसरी बार खर्च का ब्योरा देने को बुलाया गया है। इसमें शिमला शहरी, ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार या उनके एजेंट शामिल होंगे। इससे पहले 30 अक्तूबर को भी प्रत्याशियों के खर्च की जांच हो चुकी है। वहीं, सात उम्मीदवारों को खर्च का ब्योरा देने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस का भी जवाब देना होगा। इन्होंने पहली जांच में हिस्सा नहीं लिया था। मतदान तक कुल तीन बार खर्च की जांच होनी है। इसका मकसद प्रचार में होने वाले खर्च पर निगरानी रखना है। निर्वाचन अधिकारी विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी ज्योति राणा ने बताया तीन नवंबर को दोपहर 12:30 बजे इसके बारे में बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता व्यय पर्यवेक्षक करेेंगे।
निर्वाचन अधिकारी विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण भूपेंद्र अत्री ने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र 64/121 शगीण जीपीएस शगीण से बदल कर सामुदायिक हॉल शगीण किया गया है।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण भूपेंद्र अत्री ने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र 64/121 शगीण जीपीएस शगीण से बदल कर सामुदायिक हॉल शगीण किया गया है।
विज्ञापन