फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हमलावर कह रहे थे, विक्रमादित्य के साथ क्यों किया धोखा

हमलावर कह रहे थे, विक्रमादित्य के साथ क्यों किया धोखा

Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमलावर कह रहे थे, विक्रमादित्य के साथ क्यों किया धोखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कच्ची घाटी के पार्षद संजय परमार ने शोघी के पास हुए हमले के लिए युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। परमार ने कहा कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनमें से चार लोगों को वह अच्छी तरह से जानते हैं। यह वही लोग हैं जो नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी सेन, बलवीर वर्मा भी तो पार्टी छोड़कर गए थे, फिर मेरा पार्टी छोड़ना ही धोखा कैसे हो गया? मैंने कोई धोखा नहीं दिया। कांग्रेस के कुछ लोगों का ये कहना कि मैंने धोखा दिया, ये गलत है। हमले के बाद अमर उजाला ने उनकी प्रतिक्रिया जानी।
---
सवाल: आपने हमले को लेकर थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह का नाम लिया है। किसी के कहने पर तो आपने उनका नाम नहीं लिया ?
---
पार्षद: जिन लोगों ने मुझ पर हमला किया, उन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं। वह प्रचार में मेरे साथ थे उनसे कोई पुरानी रंजिश नहीं है। हमले के वक्त वह खुद कह रहे थे कि मैंने टीका (विक्रमादित्य) के साथ धोखा क्यों किया? ये उनके ही आदमी थे।
विज्ञापन

---
सवाल: एफआईआर में आपने विक्रमादित्य से जान का खतरा बताया है? क्या आपने पुलिस सिक्योरिटी की मांग की है?
पार्षद: हां, मुझे इन लोगों से जान का खतरा है। बाकायदा थाने में मैंने इसकी शिकायत दी है। मुझ पर कभी भी यह लोग फिर हमला कर सकते हैं। अभी तक थाने से मुझे कोई सुरक्षा नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सवाल: बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है? क्या अब तक आप पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं? क्या आपको निष्पक्ष जांच का भरोसा है?
--
पार्षद : देखिए, इस मामले में कुछ होने वाला नहीं है न तो पुलिस कुछ कर पाएगी और न ही सरकार कुछ करेगी। जो होना था वह हो चुका। मुझे भरोसा नहीं है कि अब इस मामले में आगे कुछ होगा।
---
सवाल: सोशल मीडिया में आपका हमले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस पर क्या कहेंगे?
पार्षद: हां, उन लोगों ने ही मेरा वीडियो बनाया। वह मुझे धमका रहे थे और भाजपा छोड़ने को कह रहे थे। साथ ही मेरा वीडियो भी बना रहे थे। मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं ऐसे हमलों के कारण पार्टी नहीं छोड़ूंगा।

---
सवाल: हमले को लेकर क्या प्रतिक्रिया है। अब आगे क्या करेंगे?
पार्षद: हमले से तो यही लगता है कि जब तक पार्टी में रहो तब तक दोस्त, जैसे ही छोड़ो वैसे ही दुश्मन बन जाओ। मुझे नहीं लगता कि इस मामले में कोई बड़ा एक्शन होने वाला है। पार्टी मेरे साथ है और मेरे लिए प्रदर्शन कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed