{"_id":"594184a84f1c1b37668b46dc","slug":"111497466024-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र नाथ के लिए भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र नाथ के लिए भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए आयोजित सबका साथ, सब का विकास कार्यक्रम में जिला देहरा भाजपा भीड़ नहीं जुटा पाई। इससे भाजपा की तैयारियों पर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार करीब ढाई हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया था। लेकिन, कार्यक्रम में करीब आधी कुर्सियों खाली ही रहीं। केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, लेकिन कम भीड़ ने स्थानीय भाजपा नेताओं के होश उड़ गए। एनएचपीसी के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए स्थानीय भाजपा नेता पिछले कई दिनों से डटे हुए थे। लेकिन कार्यक्रम से भीड़ पूरी तरह गायब रही। इसके चलते मंच पर बैठे भाजपा नेताओं के चेहरों से रौनक पूरी तरह गायब देखी गई। पंडाल में अधिकतर कुर्सियां खाली ही दिखाई दे रही थीं। सूत्रों के मुताबिक देहरा के कुछ असंतुष्ट नेताओं एवं पार्षदों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि भाजपा की देहरा में यह हालत पार्टी के 60 प्लस पर भारी न पड़ जाए।