फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 youths including two minors arrested in murder case in baddi himachal

हिमाचल: हत्या के मामले में दो नाबालिगों समेत 11 युवक गिरफ्तार, नशे के लेन-देन को लेकर हुई थी मारपीट

Wed, 28 Aug 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

 सोलन जिले के बद्दी में नशे के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
11 youths including two minors arrested in murder case in baddi himachal
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में नशे के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


रविवार शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में आया था। आरोप है कि वह गांजा की सप्लाई करने आया था। इस पर दूसरे गुट के युवकों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। इससे राहुल राय की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल युवक पंचकूला और पीजीआई चडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


एसपी इल्मा अफरोज घायलों का हालचाल पूछने के लिए पीजीआई गई और उनके परिजनों से मिलीं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर शाम और आठ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं आरोपी 
गिरफ्तार युवकों में हरियाणा के नवांनगर का करण कुमार उर्फ सोनी (24), हरियाणा की कालका तहसील का खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महाराजपुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22),  समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले का प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर का बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर का निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव का प्रवीण (21) समेत दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed