फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 year old Naina of mandi himachal brought a smile on many faces, Donated kidney and cornea

दान की किडनी और कॉर्निया: 11 साल की नयना कई चेहरों पर बिखेर गई मुस्कान

Fri, 11 Mar 2022 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/मंडी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 12:17 PM IST
सार

पीजीआई ने नयना के परिजनों के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अपनी बेटी को दूसरों में जीवित देखने के लिए परिवार की प्रतिबद्धता प्रेरणादायक कहानी बन जाती है।

विज्ञापन
11 year old Naina of mandi himachal brought a smile on many faces, Donated kidney and cornea
नयना ठाकुर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 साल की बच्ची नयना चार लोगों के लिए नई आशा की किरण बनी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली नयना ठाकुर के परिजनों ने उनकी किडनी और कॉर्निया पीजीआई को दान किया है। पीजीआई ने बच्ची के परिजनों के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अपनी बेटी को दूसरों में जीवित देखने के लिए परिवार की प्रतिबद्धता प्रेरणादायक कहानी बन जाती है।पीजीआई के निदेशक प्रो. सुरजीत सिंह ने बताया कि तीन मार्च को एक सड़क दुर्घटना में नयना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन


उसे मंडी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। वेंटिलेटर से लेकर अन्य सभी उपचार तक में भी नयना को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों की टीम ने सात मार्च को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। नयना के पिता मनोज कुमार ने बताया कि हम सामने थे और जिंदगी मौत से जूझ रही बेटी के लिए कुछ नहीं कर पा रहे थे। यह असहनीय दुख है, लेकिन उसके अंग किसी और को नया जीवन देंगे यह सोचकर सुकून है। 
विज्ञापन


रोटो पीजीआईएमईआर के नोडल अधिकारी प्रो. विपिन कौशल ने कहा कि ब्रेन डेड घोषित करने के बाद पीजीआई में परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई। उनकी सहमति के बाद नयना के अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई। अंगदान की प्रक्रिया के बाद पीजीआई ने परिजनों को उनकी बच्ची का शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से थे डायलिसिस पर, अब मिली राहत
नयना की किडनी और कॉर्निया चार लोगों को तत्काल प्रत्यारोपित कर दी गईं। गुर्दे की समस्या से जूझ रहे दो लोग काफी समय से डायलिसिस पर थे। उन दोनों को किडनी प्रत्यारोपित कर दी गई। वहीं, दो नेत्रहीन लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दी गई, ताकि वह दुनिया देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed