फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   11 member team of JICA Nepal reached Himachal to see excellent work, was given a grand welcome

Shimla: उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करने हिमाचल पहुंची जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम, हुआ भव्य स्वागत

Wed, 19 Feb 2025 03:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करने के लिए जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंची है। 

विज्ञापन
11 member team of JICA Nepal reached Himachal to see excellent work, was given a grand welcome
उत्कृष्ट कार्य देखने हिमाचल पहुंची जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत हो रहे उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करने के लिए जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंची है। बुधवार को टीम के सदस्य परियोजना प्रबंधन इकाई शिमला पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य परियोजना निदेशक एवं वन बल प्रमुख समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठानंद शर्मा ने प्रतिनिधियों को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने जाइका नेपाल की टीम को हिमाचल में चल रही परियोजना की गतिविधियों से अवगत करवाया।  इसके बाद यह टीम राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह घणाहट्टी पहुंची। उन्होंने यहां ग्रुप की ओर से तैयार किए गए पाइन नीडल प्रोडक्ट्स की सराहना की। जाइका नेपाल के प्रतिनिधियों ने हाइड्रोपोनिक पायलट प्रोजेक्ट साइट नालहट्टी, बंदर नसबंदी केंद्र टूटीकंडी और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी का दौरा किया।

विज्ञापन


जाइका नेपाल की टीम में अवर सचिव मेघराज पौडल, वन अधिकारी निर्मला सिंह भंडारी, संरक्षण अधिकारी शैलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ वन अधिकारी सफाल्टा श्रेष्ठा, वरिष्ठ वन अधिकारी राजेश पोखरेल, वरिष्ठ वन अधिकारी हरि बहादुर थापा, वरिष्ठ वन अधिकारी सागर खनाल, शोध अधिकारी प्रतीक पांडेया, उप अभियंता लक्ष्मी सुबेदी, परियोजना समन्वयक मायूको अकुतागवा और सहयोगी परियोजना प्रबंधक बिद्या पोखरेल शामिल हैं। यह टीम 20 फरवरी को ढली स्थित कैचमेंट एरिया, हिमालयन नेचर पार्क कुफरी और ईको पार्क क्रैगनैनो के दौरे पर रहेगी, जबकि 21 और 22 फरवरी को वन मंडल बिलासपुर और सुंदरनगर क्षेत्रों में परियोजना के उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed