{"_id":"648451d59c30d656ef09e9b5","slug":"10th-class-student-drowned-in-yamuna-river-in-sirmour-himachal-pradesh-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पांवटा में यमुना में नहाने उतरे छात्र की डूबने से मौत, गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पांवटा में यमुना में नहाने उतरे छात्र की डूबने से मौत, गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला शव
Sun, 11 Jun 2023 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/टाहलीवाल (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
गहराई की तरफ जाने पर जैसे ही रवि ने कहा कि कुछ चीज जैसे नीचे की ओर खींच रही है, मैं डूबने लगा हूं। ये सुनते ही गहराई की तरफ जाकर बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नदी में डूब रहे रवि का अचानक हाथ ही छूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांवटा साहिब क्षेत्र के बहराल पंचायत की सतीवाला गांव में यमुना नदी में दर्दनाक हादसा हुआ। शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने यमुना नदी में उतरा 15 वर्षीय रवि कुमार अचानक डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया। नदी में डूबे दसवीं कक्षा के छात्र के डूबने की सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस व स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बार निकाला जा सका। बातामंडी बहराल क्षेत्र में इस हादसे से शोक की लहर है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बहराल निवासी शिवम कुमार व हरिराम ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12.30 बजे अपने दोस्त रवि कुमार(15) पुत्र जालम सिंह निवासी बहराल समेत अन्य दस बच्चे गर्मी अधिक होने पर यमुना नदी में नहाने सतीवाला के समीप पहुंचे थे। शिवम कुमार ने बताया कि दोस्त रवि कुमार राजकीय उच्च पाठशाला बहराल में साथ ही शिक्षा ग्रहण करते थे। इस दर्दनाक घटना के दौरान साथ मौके पर रहे सहपाठी शिवम व हरिराम अपने दोस्त को खोकर बेहद उदास नजर आए।
विज्ञापन
शिवम ने बताया की तैरना नहीं आता है। शिवम ने कहा कि शनिवार को स्कूल का अवकाश था। गर्मी के मौसम में गांव के करीब दस अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। गहराई की तरफ जाने पर जैसे ही रवि ने कहा कि कुछ चीज जैसे नीचे की ओर खींच रही है, मैं डूबने लगा हूं। ये सुनते ही गहराई की तरफ जाकर बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नदी में डूब रहे रवि का अचानक हाथ ही छूट गया। तैरना नहीं आता था। दोस्त काफी आगे निकल गया।
विज्ञापन
इसके बाद शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्रित किया। पांवटा साहिब पुलिस थाना से जांच अधिकारी कृष्ण भंडारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर जीत राम, सुमित कुमार, मलकीत सिंह, शिवकुमार व राजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे से शाम 4 :15 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। हिमाचल व उत्तराखंड राज्य के नदी किनारे काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
एकत्रित भीड़ में से एक लड़की की नजर काफी दूर निकले शव पर पड़ी। इसके बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी कृष्ण भंडारी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। मामला दर्ज कर, पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
स्वां नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, पुलिस कर रही तलाश
हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाथू स्थित स्वां नदी में शनिवार शाम नहाने उतरा एक युवक डूब गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दिनभर तेज धूप रही। इसी के चलते अवतार सिंह 30 साल पुत्र मस्तान गांव नंगल कलां वार्ड 4 अपने दोस्त के साथ स्वां नदी में नहाने गया था। वह तैरना नहीं जानता था। उसका दोस्त भी उसके साथ नहाने के लिए स्वां नदी में उतरा लेकिन वह किनारे में ही रहा जबकि अवतार आगे बढ़ गया और पानी गहरा होने के कारण डूब गया। युवक के डूबने पर उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाहलीवाल चौकी की टीम ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए हैं। उधर, एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। युवक के दोस्त के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।