Sirmour News: स्वीप कार्यक्रम के मुख्य आईकॉन 108 वर्षीय धुड़ूराम का निधन, सीएम ने भी जताया शोक
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनौर के 108 वर्षीय धूड़ूराम का सोमवार शाम पांवटा साहिब में निधन हो गया। धूडूराम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनौर के 108 वर्षीय धूड़ूराम का सोमवार शाम पांवटा साहिब में निधन हो गया। धूडूराम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। धूड़ूराम ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान स्वीप कार्यक्रम में प्रमुख आईकॉन की भूमिका निभाई थी। सिरमौर के तत्कालीन उपायुक्त ललित जैन ने पांवटा के बनौर गांव का दौरा करके स्वयं धूड़ूराम से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना था। साथ ही उनका संदेश जिले में घर-घर तक पहुंचाया गया। इनके हौसले से अन्य मतदाताओं को भी प्रेरणा मिली। धूडूराम के आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र में उनकी जन्मतिथि एक जुलाई, 1915 अंकित है।
धूडूराम पेशे से पंडिताई का कार्य करते रहे थे और अपने क्षेत्र के जाने-माने पंडित रहे। वह ज्योतिष के साथ-साथ सांचा विद्या में भी निपुण थे। धूड़ूराम के परिवार में अपनी चौथी पीढ़ी के साथ रह रहे थे। धूडूराम के तीन बेटे हैं, जिनमें एक बेटा अमर शर्मा डाक विभाग से सेवानिवृत हैं। एक बेटा अध्यापक था, जिनका निधन हो गया है और एक बेटा घर पर खेती बाड़ी के काम में हाथ बंटाते हैं। धुडूराम ने कहा था कि उन्होंने अंग्रेजों और रियासतकाल का समय भी अच्छे तरीके से देखा है और स्वतंत्र भारत में अनेकों बार मतदान भी किया।
उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों को अपना मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वर्तमान में अनेक लोग मतदान नहीं करते हैं जो उचित नहीं है। बनौर पंचायत के प्रधान कंठीराम ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ थे। अचानक उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उधर, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने उनके निधन पर शोक जताते हुए गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।