फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   106 laborers on their way home from AIIMS, police stationed them all in school

एम्स से पैदल ही घर जा रहे थे 106 मजदूर, पुलिस ने सभी को स्कूल में ठहराया

Sat, 09 May 2020 04:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जामली (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जामली (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
106 laborers on their way home from AIIMS, police stationed them all in school
बिलासपुर में मजदूर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल जिले के कोठीपुरा में एम्स के निर्माण में जुटे करीब 106 प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बिलासपुर के गंभरोला-कल्लर के पास इनसे लौटने का कारण पूछा तो श्रमिकों ने बताया कि वे पैदल ही घर जा रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि उनके पास निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने रख लिए थे। उनसे जबरदस्ती काम करवाया जा रहा था। इस कारण वे रात के अंधेरे में निकल पड़े। वहीं, पुलिस ने सभी मजदूरों के रहने का प्रबंधन ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर में कर दिया। ये सभी मजदूर यूपी, बिहार और झारखंड के हैं।

विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उन्होंने पास के लिए आवेदन किया था। पास मिलने के बावजूद एम्स के निर्माण कार्य को सरकार की ओर से अधिकृत निजी कंपनी प्रबंधन ने उनसे जबरन कार्य करवाया। प्रवासी श्रमिकों के लौटने की सूचना मिलते ही थाना सदर का प्रभार देख रहे प्रोबेशनर डीएसपी अजय ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। श्रमिकों को समझाकर बिलासपुर लाया गया। एसडीएम रामेश्वर दास ने कहा कि सभी मजदूरों को रात को समझा बुझाकर बिलासपुर लाया गया। ब्वॉयज स्कूल में इनके रहने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक इन मजदूरों के जाने का प्रबंध नहीं हो जाता, इनके रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed